दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी का हुआ निधन
बिहार, दरभंगा : दरभंगा के राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन हो गया। वे लगभग 96 वर्ष की थीं और कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। महारानी कामसुंदरी देवी, महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी थीं। महाराजा कामेश्वर सिंह से उनकी शादी 1940 के दशक में हुई थी। महारानी कामसुंदरी देवी से पहले महाराजा की दो पत्नियां थीं, महारानी राजलक्ष्मी और महारानी कामेश्वरी प्रिया, जिनका निधन पहले ही हो चुका है। कामसुंदरी देवी ने महाराजा कामेश्वर सिंह की स्मृति में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन की स्थापना की थी। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में योगदान दिया। उनका निधन राज परिसर स्थित कल्याणी निवास में हुआ। अंतिम महारानी के निधन पर युवराज कपिलेश्वर सिंह ने दुख व्यक्त किया और कहा हमने अपनी दादी को खो दिया है। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






