गुवाहाटी, 11 मई। डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की अगुवाई वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल रंजीत कुमार दास अगले छह महीने तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में अपनी निरंतरता की पुष्टि की।
दास ने कहा कि वैसे तो भाजपा एक व्यक्ति एक पद के नियम का पालन करती है। लेकिन वह 6 महीने के लिए पार्टी अध्यक्ष बनी रह सकती है और यह पार्टी के नियमों के अनुसार है। उन्होंने कहा कि वे अगले 6 महीने तक असम भाजपा के अध्यक्ष पद की कमान संभालते रहेंगे।
तत्काल पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। उधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नए अध्यक्ष के रूप में दिलीप सैकिया, रमेन डेका, भवेश कलिता और कामाख्या प्रसाद तासा का नाम सामने आ रहा है।