नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में आज बारिश के आसार हैं। 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं और तेज हवाएं भी चलेंगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बदलेगा। इन राज्यों में 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश हो सकती है। ओले गिरने का भी खतरा है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन यानी जमीन खिसकने की घटनाएँ भी हो सकती हैं। इसलिए लोगों को बहुत सावधान रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ों पर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए। मौसम विभाग ने बताया है कि आज यानी 2 अक्टूबर को दिल्ली- एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 3 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ और राहत मिल सकती है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 1 अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। आईएमडी ने तेज हवाओं के लिए भी चेतावनी जारी की है। बताया गया है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। लोगों को पेड़ों के नीचे या कमजोर इमारतों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। तेज हवाओं से नुकसान हो सकता है। बिहार में आज हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। बिहार के अलग-अलग इलाकों में 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखेगा। खासकर 6 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को उत्तराखंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है। इसलिए, पहाड़ों पर जाने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को बहुत सतर्क रहना चाहिए।
उत्तराखंड में भारी हिमपात होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भारी हिमपात होने की संभावना हिमाचल प्रदेश, शिमला : हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में...
Read more





