दिल्ली बम धमाके पर बोले प्रधानमंत्री : षड्यंत्रकारियों को नहीं जायेगा बख्शा
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भूटान के लिये, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगो के लिये बहुत अहम है। सदियों से भारत और भूटान का बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक नाता है और इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना भारत का और मेरा कमिटमेंट था। लेकिन आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जायेंगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जायेगा। मालूम हो कि प्रधानमंत्री आज भूटान के थिम्पू की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। वह चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उनके पिता और पूर्ववर्ती, चौथे नरेश, तथा प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से मुलाकात करेंगे। यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा से हमारी मैत्री के बंधन और प्रगाढ़ होंगे तथा साझा प्रगति और समृद्धि की दिशा में हमारे प्रयास मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा महामहिम चतुर्थ नरेश की 70वीं जयंती के अवसर पर भूटान के लोगों के साथ शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






