दिल्ली में बारिश होने की संभावना
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी आज दिल्ली में बारिश होने की पूरी संभावना है, जिसके बाद पारा लुढ़ककर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब में भी येलो अलर्ट है। इस बीच बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड में भी बारिश की आशंका जताई गई है। दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश की भी संभावना है, जिसके बाद अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री तक जाने की संभावना है, वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम सुहाना रहेगा, गर्मी और उमस से निजात मिलेगी। उत्तर प्रदेश में आज को मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में मौसम बिगड़ने वाला है उनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, अलीगढ़ शामिल हैं। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। बिहार में आज को मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और किशनगंज में तो तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा समेत अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट का मतलब है मौसम कभी भी बिगड़ सकता है।
उत्तराखंड में आज 5 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






