मणिपुर, उख्रुल: मणिपुर के उख्रुल जिले में देर रात एक बार फिर गोलीबारी की घटना से तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10.10 बजे लितन-सारेइखोंग बेल्ट के कुकी बहुल इलाकों को निशाना बनाकर स्वचालित हथियारों से लगभग 15 राउंड फायरिंग की गई। कुकी सीएसओ वर्किंग कमेटी ने बताया कि यह गोलीबारी न्यू हेवन की दिशा से चेपु याओलेन की ओर की गई थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। समिति ने अपने बयान में कहा कि भारी उकसावे के बावजूद कुकी समुदाय के लोगों ने संयम बरता और जवाबी फायरिंग नहीं की, जिससे स्थिति गंभीर होने से बच गई। बयान में दावा किया गया कि पिछले कुछ महीनों से उख्रुल और कामजोंग जिले के मोंगकोट चेपु, शंघाई, थवई कुकी और चसाद जैसे गांवों में डराने-धमकाने की घटनाएं बढ़ी हैं। समिति ने प्रशासन और तंगखुल समुदाय की संस्थाओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए केंद्र व राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो क्षेत्र की स्थिरता खतरे में पड़ सकती है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






