देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा
बिहार, सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने जिस्मफरोशी के अवैध धंधे पर बड़ी कार्रवाई की है। शहर के रेड लाइट एरिया और रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों में पुलिस ने एक साथ छापेमारी कर देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 15 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक हिमांशु को रेलवे स्टेशन के पास अवैध गतिविधियों के संचालन की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उसका सत्यापन कराया गया और इसके बाद एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए टीम में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक रखी गई। रणनीति के तहत विशेष टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस को देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 15 लड़कियों को बचाव कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बचाव की गई सभी लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य इस अवैध धंधे से जुड़े पूरे नेटवर्क और इसके मुख्य सरगनाओं तक पहुंचना है। काउंसलिंग के बाद सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल
शीतकालीन अवकाश के बाद पुनः खुल गए स्कूल उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय शीतकालीन अवकाश के...
Read more





