नई दिल्ली : वर्तमान वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में भारी उछाल देखने को मिला। आज शुरुआती कारोबार में भारतीय बहुवस्तु विनिमय (एमसीएक्स) पर सोने का भाव तेजी के साथ 1,58,436 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया। चांदी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। आज एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी करीब 3,40,799 रुपये प्रति किलोग्राम के उछाल पर थी, जो पिछले भाव से 8,406 रुपये ज्यादा था। दिन में इसका उच्चतम स्तर 3,42,297 रुपये और न्यूनतम 3,32,200 रुपये रहा। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए लगभग 1.58 लाख रुपये हो गई, जबकि चांदी 3.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गई। यह निवेशकों की मजबूत मांग और घरेलू बाजार में तेजी को दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत 4,960 प्रति औंस से ऊपर चली गई और सप्ताह में यह 7 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी है। चांदी भी करीब 97 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। सोना 0.5 प्रतिशत बढ़कर 4,959.39 और चांदी 0.7 प्रतिशत बढ़कर 96.91 प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






