त्रिपुरा, अगरतला : त्रिपुरा के परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने राज्य के रेल संपर्कों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर जुड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने आधिकारिक तौर पर अगरतला और गुवाहाटी के पास स्थित नारंगी के बीच एक नई इंटरसिटी ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। रेलवे की अधिसूचना के अनुसार इस नई ट्रेन सेवा का परिचालन 13 मार्च से शुरू होने जा रहा है। यह सेवा न केवल त्रिपुरा और असम के बीच की दूरी कम करेगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नया बल देगी। अपनी यात्रा के दौरान यह इंटरसिटी ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें असम के जागीरोड, होजई, लुमडिंग, न्यू हाफलोंग, बदरपुर और न्यू करीमगंज और त्रिपुरा के धर्मनगर, कुमारघाट और अंबासा शामिल हैं। मंत्री सुशांत चौधरी ने फेसबुक के माध्यम से खुशी जाहिर करते हुए कहा अगरतला और नारंगी के बीच 13 मार्च से ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। यह पहल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को जबरदस्त बढ़ावा देगी। उन्होंने इस परियोजना को सफल बनाने में मुख्यमंत्री माणिक साहा के निरंतर सहयोग और प्रयासों के लिए उन्हें भी धन्यवाद दिया। यह नई ट्रेन सेवा विशेष रूप से असम की बराक घाटी और पहाड़ी जिलों के साथ-साथ त्रिपुरा के यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी। इससे न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि लोगों को एक अधिक सुविधाजनक और सस्ता परिवहन विकल्प भी मिलेगा।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






