नए मुख्य सचिव ने संभाला पदभार
पंजाब, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के नव नियुक्त मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने पदभार संभाल लिया है। वे कल शाम चंडीगढ़ पहुंचे। सेक्टर-6 स्थित यूटी स्टेट गेस्ट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से पंजाब राज भवन में औपचारिक मुलाकात की। कटारिया ने उन्हें कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। आईएएस प्रसाद इससे पहले जम्मू में तैनात थे। कर्नाटक में 1 जून 1967 को जन्मे आईएएस एच राजेश प्रसाद ने बीकॉम की पढ़ाई के बाद एलएलबी की डिग्री ली और इसके बाद इग्नू व पांडिचेरी विश्वविद्यालय से वित्त एवं सार्वजनिक प्रबंधन में एमबीए किया। साल 1995 बैच के आईएएस अधिकारी प्रसाद ने अपने करियर की शुरुआत जिला कलेक्टर के रूप में अरुणाचल प्रदेश से की। इसके बाद वह दक्षिण दिल्ली के उप आयुक्त भी रहे। दिल्ली प्रशासन में रहते हुए उन्होंने शहरी विकास, व्यापार एवं कर विभाग में आयुक्त का पद संभाला। वे दिल्ली के शिक्षा विभाग और शहरी विकास विभाग में प्रधान सचिव के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






