बिहार, पटना : कांग्रेस पार्टी ने मीडिया के माध्यम से संगठन की देशव्यापी आवाज को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। इस पहल के तहत पार्टी ने राजनीति में प्रवक्ता, रिसर्चर और मीडिया पैनलिस्ट के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के इच्छुक युवाओं के लिए ‘नेशनल टैलेंट हंट–मुखर आवाज’ अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत सभी राज्यों में टैलेंट हंट अभियान की लॉन्चिंग की गई है। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना स्थित सदाकत आश्रम में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में ‘नेशनल टैलेंट हंट–मुखर आवाज’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की लॉन्चिंग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और पार्टी के अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के इस देशव्यापी अभियान के तहत बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पूरे राज्य में नेशनल टैलेंट हंट शुरू किया है। इसका उद्देश्य ऐसे युवाओं की पहचान करना है, जो राजनीति में प्रवक्ता, रिसर्चर और मीडिया पैनलिस्ट के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से इच्छुक युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि चयन की प्रक्रिया पहले राज्य स्तर पर होगी। इसके बाद राज्य स्तर पर चयनित युवा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित नेशनल टैलेंट हंट में भाग लेंगे। अखिल भारतीय स्तर पर चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर और राज्य स्तर पर चयनित युवाओं को राज्य स्तर पर पार्टी की ओर से प्रवक्ता, रिसर्चर और मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी जाएगी। चयनित युवा पे-रोल पर नहीं होंगे, बल्कि यह कार्य स्वैच्छिक रूप से करेंगे। इसके लिए राज्य और प्रमंडल स्तर पर कमिटियां गठित की गई हैं।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






