पंजाब में शूटर गिरफ्तार
पंजाब, लुधियाना : पंजाब के फिरोजपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की हत्या में शामिल मुख्य शूटर बादल गिरफ्तार किया है। हथियारों की बरामदगी और आरोपियों के साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस श्मशान घाट पहुंची थी। बादल के दो साथियों ने पुलिस को देखते ही उन पर फायरिंग शुरू की। नवीन अरोड़ा हत्या मामले में मुख्य आरोपी बादल पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपी बादल और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का ले जाया गया। पुलिस जांच के अनुसार यह हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। इसमें कुल 5 आरोपी शामिल थे। साजिश 13 नवंबर को एक जन्मदिन पार्टी में रची गई थी। बादल उर्फ बंटी पर नवीन पर गोली चलाने वाला खूंखार गैंगस्टर। वह लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गैंग से जुड़ा था। 27 नवंबर को फिरोजपुर के जलालाबाद श्मशान घाट के पास पुलिस मुठभेड़ में बादल ढेर हो गया। मुठभेड़ में उसके दो साथी गिरफ्तार हुए और हथियार बरामद हुए।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






