उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। यहां मौसम दो हिस्सों में बंटा दिख रहा है। जहां एक ओर पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से लोगों को राहत मिल रही है। यहां मौसम सुहाना बना हुआ है। जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना दिख रही है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 5 अप्रैल तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान नियंत्रित बना हुआ है, जिससे वहां गर्मी का असर कम है। फिलहाल उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम बहुत सुहावना बना हुआ है। बारिश और बर्फबारी की वजह से वातावरण में ठंडक महसूस हो रही है। जिसके चलते गर्मी का कहर लोगों को नहीं झेलनी पड़ रही और उन्हें राहत महसूस हो रही है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






