नई दिल्ली : गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज राज्यसभा में बताया कि बीते पांच सालों में 307 सीएपीफ व असम राइफल्स के जवानों ने देश की रक्षा में अपनी जान गंवा दी। उन्होंने कहा कि साल 2009 में वामपंथी हिंसा अपने उच्चतम स्तर पर थी। तब एक साल में रिकॉर्ड 2258 घटनाएं दर्ज की गई थीं। तब से लेकर अब तक इन घटनाओं में 77 फीसदी की कमी आई है। 2021 में 509 घटनाएं दर्ज की गईं। इसी तरह इन हिंसाओं में होने वाली मौतों में 2010 के मुकाबले 85 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2010 में 1005 मौतें हुईं थीं, इसके मुकाबले 2021 में 147 मौतें हुईं। वहीं दूसरी और उन्होंने कल लोकसभा में कहा था कि पिछले 2 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में 473 आतंकी घटनाएं हुईं हैं। इन हमलों में 104 सुरक्षाबलों के जवान घायल हुए और 223 जवान शहीद हुए। वहीं, इन हमलों में 78 नागरिकों की जान चली गई, जबकि 187 नागरिक घायल हुए हैं।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






