पाले से गेहूं की फसल को फायदा
हरियाणा, फरीदाबाद : सर्दी के मौसम में सोमवार सुबह सबसे ज्यादा पाला जमा हुआ देखा गया। पाले से गेहूं की फसल को फायदा है। यह फसल को बढ़ने से रोक देता है और फुटाव करता है। अभी गेहूं की फसल में दूसरा और तीसरा पानी चल रहा है।पाला पड़ने से सरसों, आलू, मटर, मूली की फसलों में नुकसान होने की आशंका है। पिछले तीन दिन से लगातार हल्का पाला पड़ रहा था। कृषि विज्ञानी डॉ आनंद कुमार का कहना है की किसान सरसों व अन्य फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें। जिन किसानों में गर्मी की सब्जी की पौध तैयार की है वह अपनी फसल को फूस से या कपड़ा बांधकर ढक कर रखें। छोटी पौध पाले से जल्दी मार सकती है। फसल के पास में धुआं करें। ताकि किसी तरह का नुकसान ना हो। गेहूं की फसल के लिए पाला फायदेमंद है। एक पखवारा और ठंड की जरुरत किसानों का कहना है कि गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए अभी कम से कम एक पखवाड़ा और ठंड की जरूरत है। यदि इस समय मौसम में गरमाहट रहती, तो फसल की वृद्धि प्रभावित होती और पैदावार में कमी आने की आशंका रहती। जनवरी माह की कड़ाके की ठंड और कोहरा गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। यदि शुरुआत में लगातार कुछ दिनों तक ठंड और कोहरा मिलता है, तो गेहूं की पैदावार निश्चित रूप से बेहतर होती है।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






