पीएम ने बिरसा मुंडा को किया नमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन किया है। पीएम मोदी ने लिखा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन है। जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। वर्तमान झारखंड में 1875 में जन्मे मुंडा ने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी और उन्हें आदिवासियों को उसके विरुद्ध संगठित करने का श्रेय दिया जाता है। उनका 25 वर्ष की अल्पायु में ब्रिटिश हिरासत में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 10 नवंबर 2021 की कैबिनेट बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर केंद्र सरकार जनजातीय नायकों के पराक्रम, दूरदर्शिता और योगदान को याद करने के लिए 1-15 नवंबर तक जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा मना रही है।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






