नई दिल्ली : दिल्ली में पुलिसकर्मी से सरकारी पिस्टल छीनकर भागने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच टूंडला क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश ने दिल्ली पुलिस के आईपीएस और एक इंस्पेक्टर को निशाना बनाकर सीधी फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोलियां आईपीएस मेलविन वर्गिस और निरीक्षक रामकुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में जाकर धंस गईं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरों में गोलियां लगने पर उसे दबोचा गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल बाईपास पर हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश अविनाश उर्फ जानू निवासी सावित्री नगर, मालवीय नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टूंडला और दिल्ली पुलिस ने अविनाश उर्फ जानू राजा की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। दिल्ली पुलिस के एसीपी आईपीएस मेलविन वर्गिस और स्पेशल ऑपरेशन दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के निरीक्षक रामकुमार बाल-बाल बचे। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दोनों जवानों की बुलेट प्रूफ जैकेट में जाकर गोली धंस गईं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी हैं। उसके पास से लूट की पिस्टल और एक्टिवा (स्कूटी) बरामद की गई है। टूंडला थाने में मुठभेड़ के संबंध में अविनाश उर्फ जानू के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






