असम, 6 मई ( र. सं.)। कोरोना के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता मतंग सिन्ह का निधन हो गया है। मृत्यु के समय उनकी आयु 58 वर्ष थी। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 22 अप्रैल को कोविड-19 पॉजिटिव हुए थे।
वे पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। वे 1992 में असम से राज्यसभा के लिए चुने गए और 1994 से 1998 तक संसदीय मामलों में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 1962 में असम के तिनसुकिया में एसपी सिंह सि और रानी रुक्मिणी सिंह के घर हुआ था। सारदा चिट फंड योजना में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और 28 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी के आरोप में सिंह को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
हमार टीवी, फ़ोकस टीवी, एनई टीवी समेत कई चैनलों के मालिक रहे सिंह पिछले कुछ महीनों से बीमार थे, पर फोन पर सक्रिय थे। कोरोना काल में उनके निधन पर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।