मणिपुर, इंफाल : मणिपुर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने राज्य के तीन अलग-अलग जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिछले कुछ दिनों में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान की गई। पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसारतेंगनौपाल जिला सीमा स्तंभ 75 और 80 के बीच के क्षेत्र से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के तीन सक्रिय सदस्यों को पकड़ा गया। इसके अलावा मोरेह से प्रीपैक (प्रो) का एक अन्य कैडर भी हिरासत में लिया गया। इंफाल पश्चिम सुरक्षा बलों ने प्रीपैक (प्रो) के एक सदस्य को उसके निवास स्थान ताओथोंग ममांग लेइकाई से गिरफ्तार किया। इंफाल पूर्व खुरई थंगजाम इलाके से प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (मिलिट्री फिक्शन) का एक सक्रिय सदस्य पकड़ा गया। नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई उग्रवादियों की धरपकड़ के साथ-साथ पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो.और वन विभाग ने कांगपोकपी जिले में एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान टिंगपीबुंग और लेपलेन गांवों के बीच लगभग 10 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






