प्रधानमंत्री ने दीं सोनोवाल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जल मार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बंदरगाह और जलमार्ग क्षेत्र को मजबूत करने में उनके प्रयास अनुकरणीय हैं। उनका कार्य आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोनोवाल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री और मेरे बड़े भाई को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। असम के अग्रणी स्वरों में से एक, वे भारत के समुद्री पुनर्जागरण प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं और इसे विश्व स्तर पर प्रसिद्ध बना रहे हैं। वे अपनी जड़ों से गहराई से जुड़े हुए हैं और असम तथा हमारी विकास यात्रा की गहरी परवाह करते हैं। मैं माँ कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें दीर्घायु प्रदान करें।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






