बिहार, पटना : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया कि वो चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा मैं बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। उनका कहना है कि बिहार चुनाव में 150 से कम सीट मिलना जन सुराज की हार होंगी। उनके इस ऐलान से पहले जन सुराज पार्टी अपने उम्मीदवारों की अब तक दो सूचियां जारी कर चुकी हैं। पहले सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। जबकि दूसरी सूची में 66 नाम शामिल थे। इन दोनों सूचियों में प्रशांत किशोर का नाम नहीं था, जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गई थीं कि क्या वे खुद मैदान में उतरेंगे। अब उनके इस बयान ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। इससे पहले प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार रहे हैं। उन्होंने देश की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीति तैयार की है। अब वे बिहार में अपनी पार्टी के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जन सुराज पार्टी ने पिछले कुछ महीनों में राज्यभर में जनसंवाद यात्राएं की हैं और संगठन विस्तार पर जोर दिया है।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






