मध्यप्रदेश, भोपाल : मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। 23 और 24 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों मे हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके असर से ग्वालियर और रीवा संभाग समेत करीब 10 जिलों में मौसम बिगड़ सकता है।बारिश के साथ-साथ कोहरे की मौजूदगी भी बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर आज ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित कई बड़े शहरों में हल्के कोहरे का असर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रात के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं है। दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कम रहेगा और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में सबसे कम तापमान मंदसौर में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राजगढ़ में 6.6 डिग्री, शाजापुर में 7.1 डिग्री, दतिया में 8.6 डिग्री और शिवपुरी में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, इंदौर का 8.4 डिग्री, ग्वालियर का 10 डिग्री, उज्जैन का 9.8 डिग्री और जबलपुर का 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ है। मालूम हो कि पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम दिशा से आने वाला हवा और बादलों का सिस्टम होता है। इसके सक्रिय होने पर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होती है। जब यह सिस्टम आगे बढ़ जाता है, तो उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आने लगती हैं, जिससे ठंड का असर तेज हो जाता है।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






