उत्तर प्रदेश, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम के दो रूप बने हुए हैं। राजधानी लखनऊ के साथ अवध के कई जिलों में बीते दो दिनों से अच्छी धूप निकल रही है। रविवार को लखनऊ में साढ़े पांच डिग्री का उछाल आया। लखनऊ शहर पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। दूसरी ओर पश्चिम यूपी के कई जिलों में कोहरे के साथ बारिश का प्रकोप जारी है। विक्षोभ का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर से सटे जिलों में ज्यादा पड़ रहा है। विक्षोभ के असर से पश्चिम में शुरू हुई बारिश रविवार को दिन में भी रुक रुक कर जारी रही। बागपत में सर्वाधिक 25 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं बिजनौर में 16 मिमी और मुरादाबाद में 15 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को इस बारिश का विस्तार प्रदेश के बाकी हिस्सों, मध्यांचल, अवध क्षेत्र और बुंदेलखंड में भी देखने को मिलेगा। कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा आदि में ओले गिरने की भी सूचना मिली। बरेली, प्रयागराज, कानपुर में सुबह कोहरे के प्रकोप से दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पश्चिमी यूपी के 27 जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और 16 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे रफ्तार वाली झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी किया है। राजधानी लखनऊ में भी दो दिन छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में इस बदलाव के 4 फरवरी तक बने रहने के संकेत है। तराई इलाकों में बारिश के साथ कोहरे का भी प्रकोप रहेगा।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






