उत्तराखंड, चंपावत : मौसम के करवट बदलते ही पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी हुई। जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में देर रात बर्फबारी हुई। जहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने लुत्फ उठाया। सुबह तक पर्वत पर बर्फ जमी रही। लोग मोबाइल लेकर इन नजारों को कैद करने दौड़ पड़े। चंपावत में दो साल बाद बर्फबारी हुई है। लोहाघाट क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थान एबट माउंट, मायावती आश्रम, माणाधूरा, झूमा के चोटियों पर शुक्रवार की रात बर्फबारी हुई। जिससे पर्वत चोटियां सफेद बर्फ को चादर मानो ओढ़ ली हो। इस दौरान आवागमन कर रहे पर्यटक, स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग भी सक्रिय दिखा। सुबह तक लोग बर्फबारी का नजारा लेने पहुंच रहे हैं। अपने मोबाइल फोन में इस पल को कैद कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं।बर्फबारी से जहां पर्यटकों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं स्थानीय लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। हालांकि, बारिश और हिमपात को रबी की फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और जल स्रोतों के पुनर्जीवित होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






