पश्चिम बंगाल, हावड़ा : भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) की पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा हावड़ा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में संगठन के विस्तार, आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान बताया गया कि पिछले एक वर्ष से भी कम समय में पश्चिम बंगाल के 10 जिलों में बीएसपीएस की जिला इकाइयों का सफल गठन कर लिया गया है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी शुभेंदु चटर्जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में एक हजार सदस्यों के साथ बीएसपीएस राज्य का सबसे बड़ा पत्रकार संघ बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने जानकारी दी कि बंगाल चुनाव परिणामों के बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गिरिधर शर्मा के साथ परामर्श कर एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला की तिथि घोषित की जाएगी। इस कार्यशाला में संगठन की स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष सपन करार ने कहा कि राज्य इकाई संगठन के उद्देश्यों और सिद्धांतों को पश्चिम बंगाल के प्रत्येक जिले और अंचल के पत्रकारों तक पहुँचाने में पूरी तरह सफल रही है। प्रदेश सचिवसुभाशीष पॉल ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ (निजि) से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकारों का बीएसपीएस में शामिल होना संगठन की बढ़ती विश्वसनीयता का प्रमाण है। बैठक की शुरुआत में हावड़ा जिला सचिव तापस धर ने संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन का पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर हावड़ा जिले के कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






