बेदखली परिवारों में 20 घोषित विदेशी
असम, गुवाहाटी : असम के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री केशव महंत ने बताया कि राज्य में चलाए गए बेदखली अभियान के अंतर्गत बेदखल परिवारों में 20 व्यक्तियों की पहचान घोषित विदेशी के रूप में की गई है। कांग्रेस के विधायक अब्दुर राशिद मंडल के पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री ने आगे बताया कि संपूर्ण बेदखली पर खर्च की गई सरकारी राशि 6,65,30,493 रुपये है। संपूर्ण बेदखली से क्षतिग्रस्त संपत्तियों का अनुमानित मूल्य 85,70,07,285 रुपये है। उनका कहना था कि मूलनिवासी भूमिहीन परिवारों को भूमि नीति 2019 के प्रावधानों और भूमि बंदोबस्त आदि के लिए जारी वर्तमान नियमों के अनुसार बसाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम के एक सवाल के लिखित जवाब में मंत्री ने बताया कि असम में 2014 से अब तक लगभग 2,32,533.56 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






