भाकपा माले ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
बिहार, पटना : महागठबंधन के घटक भाकपा माले ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग का संतुलित प्रतिनिधित्व रखा गया है। पहले चरण में 14 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इनमें भोर, जिरदेई, दरौली, दारौंडा, कल्याणपुर, वारिसनगर, राजगीर, दीघा और फुलवारी जैसी प्रमुख विधानसभा सीटें शामिल हैं। दूसरे चरण में 6 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। ये सीटें हैं: सिकटा, पिपरा (सुपौल), बलरामपुर, करकट, अरेवाल और घोसी। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों के लिए अब तक 1,250 से ज़्यादा लोगों ने नामांकन किया है। ये संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई जिलों से अभी जानकारी आनी बाकी है। कुछ सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन के एक से ज़्यादा उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। अगर इन उम्मीदवारों में से किसी ने भी 20 अक्टूबर तक नाम वापस नहीं लिया, तो कई जगहों पर दोस्ताना मुकाबला यानी फ्रेंडली फाइट देखने को मिल सकती है।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






