उत्तर प्रदेश, अलीगढ़ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नुमाइश मैदान पर आयोजित जनसभा में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 2007 की तरह वापस सरकार में आने का दावा किया है।
साथ ही कांग्रेस व भाजपा पर हमला बोला। कहा कि हम अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार प्रदेश को भाजपा की तानाशाही से मुक्त होना है। हमने पहले की तरह उसी अनुपात में सर्वसमाज को टिकट दी हैं। कांग्रेस गलत नीतियों से बाहर नहीं आयी। इसलिए सत्ता से बाहर हुई। कांग्रेस दलित विरोधी है।
कांशाराम, भामराव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। इस सम्मान के वे पात्र थे। कांशाराम के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था। अब सत्ता से बाहर होने पर कांग्रेस दलितों पर डोरे डाल रही है। कांग्रेस के जब अच्छे दिन होते हैं तो दलित इसे याद नहीं आए। अब सपा व भाजपा सरकार से जनता दुखी है। सपा में गुंडे और माफिया का बोलबाला रहा है।
दंगा कराने वाले यहां ज्यादा हैं। विकास के कार्य भी यहां विशेष क्षेत्र में हुए हैं। दलितों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। पूर्व में अखिलेश सरकार में दलितों का आरक्षण खत्म कर दिया गया था। इसकी व्यवस्था बसपा ने की थी। पदन्नति का बिल भी फाड़ दिया। जिले के नाम बदल दिये। हाथरस, हापुड़ के नाम पुराने की कर दिये। हितौषी पार्टी की सरकार बनानी है।