नई दिल्ली : असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज अपने 89 उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। इस सूची में सबसे चौंकाने वाला और प्रमुख नाम प्रद्युत बरदलै का है, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें प्रतिष्ठित दिस्पुर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। भाजपा की इस सूची ने राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। सूची के मुताबिक जालुकबारी से डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, दिस्पुर से प्रद्युत बरदलै, भवानीपुर-सरभोग से रंजीत कुमार दास, रंगिया से भवेश कलिता, न्यू गुवाहाटी से दीप्लु रंजन शर्मा, मध्य गुवाहाटी से विजय गुप्ता, विश्वनाथ से पल्लव लोचन दास, कमलपुर से दिगंत कलिता एवं उदारबंद से राजदीप ग्वाला शामिल है। पार्टी ने अनुभवी चेहरों और नए समीकरणों का संतुलन बनाने की कोशिश की है। तिनसुकिया से पुलक गोहाईं, माकुम से संजय किशन, हाफलोंग से रूपाली लांगथासा, डिफू से निशो टेरोनपी, रंगखांग से तुलिराम रोंगहांग एवं बोकाजान से सूर्य रोंगफार को टिकट दिया गया है। असम की सभी प्रमुख पार्टियों भाजपा, असम गण परिषद (अगप) , कांग्रेस, बीपीएफ, यूपीपीएल, असम जातीय परिषद (एजेपी), राइजोर दल और एआईयूडीएफ द्वारा अपने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। मतदान 9 अप्रैल और मतगणना 4 मई को होगा। अब देखना यह होगा कि मतदाताओं का झुकाव किस ओर रहता है। राज्य भर में प्रचार अभियान अब और भी तेज होने की उम्मीद है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






