भूकंप के तेज झटके महसूस
पश्चिम बंगाल, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं, इसकी तीव्रता 5.6 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के दुंगी में था, लेकिन झटके कोलकाता तक महसूस किए गए। सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके लगे और लोग डरे-सहमे घर से बाहर निकले। अभी के लिए किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन तीव्रता क्योंकि थोड़ी ज्यादा रही, इस वजह से लोग परेशान हो गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार भूकंप का एपिसेंटर बांग्लादेश के टुंगी से लगभग 27 किलोमीटर पूर्व में था। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई गई है। झटके कोलकाता के साथ आसपास के जिलों और उत्तर बंगाल में भी महसूस किए गए। कूचबिहार और दिनाजपुर में भी भूकंप के तेज झटके दर्ज किए गए।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






