सिक्किम, गंगटोक : उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण करीब 150 से 200 पर्यटक फंस गए हैं। जिला कलेक्टर अनंत जैन के अनुसार गंगटोक-लाचेन और चुंगथांग-लाचेन मार्ग पर कई जगहों पर पहाड़ का मलबा गिरने से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। जो लोग लाचेन की ओर जा रहे थे, वे बीच रास्ते में ही अटक गए हैं। प्रशासन ने इन सभी पर्यटकों को आईटीबीपी कैंप और एक स्थानीय गुरुद्वारे में ठहराया है, जहां उनके रहने और खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। फिलहाल सड़कों पर जमा मलबे और भारी नुकसान की वजह से लाचेन की ओर आवाजाही रोक दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि रास्ता खोलने का फैसला मौसम साफ होने और सुरक्षा जांच के बाद ही लिया जाएगा। हालांकि लाचुंग की तरफ स्थिति में कुछ सुधार हुआ है और वहां फंसे पर्यटकों को सुरक्षित गंगटोक वापस भेज दिया गया है, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश अब भी बहाली के काम में बाधा डाल रही है। इससे पहले भी महीने की शुरुआत में खराब मौसम ने राज्य की बिजली व्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया था। पाकयोंग, गंगटोक और मंगन जिलों में ओलावृष्टि और तूफान की वजह से कई ट्रांसमिशन लाइनें खराब हो गई थीं, जिससे रोंगली, रेनॉक और सिंगताम जैसे इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली विभाग की टीमें लगातार मरम्मत के काम में जुटी हुई हैं, लेकिन खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे ने प्रशासन की चुनौतियों को बढ़ा दिया है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






