नई दिल्ली : आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार पड़ी है। इंडियन ऑयल (आईओसी) द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक.घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 से नहीं बढ़ाई गई थी। वहीं 19 किलोग्राम वाले कर्मशियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1883 रुपये, कोलकाता में 1990 रुपये, मुंबई में 1835 रुपये और चेन्नई में 2043.50 रुपये हो गई है। कीमतों में इस बढ़ोतरी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस फैसले को ‘जनता को बड़ा झटका’ करार दिया है। पार्टी का कहना है कि सरकार आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा रही है। वहीं भाजपा ने सरकार का पक्ष लेते हुए कहा कि “विपक्ष बिना मतलब का शोर मचा रहा है। पार्टी ने संकेत दिया कि यह बढ़ोतरी अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल व गैस की कीमतों के कारण हुई है।अप्रैल 2025 के बाद यह पहला मौका है जब घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






