महाधिवक्ता ने अपने पद से दिया इस्तीफा
छत्तीसगढ़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भरत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और राज्यपाल को त्यागपत्र भेजा है। इस्तीफे में किसी कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, न्यायालय और नौकरशाहों का सहयोग के लिए आभार जताया है। इसके साथ ही महाधिवक्ता पद पर सेवा का अवसर देने के लिए राज्यपाल का धन्यवाद भी किया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में वे 2014 से 2018 तक राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे। बाद में 14 जून 2021 को उन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया। 12 जनवरी 2024 को उन्हें छत्तीसगढ़ का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। अब भरत के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार नए महाधिवक्ता की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगी। इस्तीफे की वजह सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर इसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




