महिलाओं के लिए बड़ी खबर
नई दिल्ली : दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार जल्द ही सहेली पिंक कार्ड योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के शुरू किए जाने का उद्देश्य महिलाओं के सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देना है। इसमें महिलाओं को एक खास तरह का कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की सहायता से महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा इस कार्ड का उपयोग दिल्ली मेट्रो में भी किया जा सकेगा। यह राष्ट्रीय सामान्य गतिशीलता कार्ड पर आधारित होगा। इस कारण इसका उपयोग बसों, मेट्रो और दूसरे सार्वजनिक सरकारी परिवहनों में किया जा सकेगा। इस योजना को भाई दूज तक शुरू किया जा सकता है। इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशों के आधार पर इसे चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा। इस कार्ड के आने के बाद महिलाओं को बार-बार बसों में टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी वह बस एक बार इसे टैप करके मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार लखपति दीदी योजना का जिक्र अपने भाषणों में कर चुके हैं। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने की दिशा में प्रेरित करने के लिए सरकार 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपये का लोन देती है। इस लोन पर महिलाओं को कोई ब्याज नहीं देना होता है। इसके अलावा वे रैपिड मेट्रो जैसे दूसरे सार्वजनिक सरकारी परिवहन में भी इसी कार्ड की सहायता से सफर कर सकेंगी। इसको लेकर जो जरूरी तैयारियां की जा रही हैं वे अंतिम चरण में हैं। कई बसों में कार्ड रीडिंग मशीन उपलब्ध करा दी गई हैं।
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी
अब हम करेंगे 2029 के चुनाव की तैयारी : मुकेश सहनी बिहार, पटना : बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार...
Read more






