असम, गुवाहाटी : असम के मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा का कार्यकाल अगले 6 महीने के लिए बढ़ाया गया है। 1993 बेच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी कोटा का यह विस्तार उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि से 6 माह की अवधि के लिए होगा। उनका विस्तार कार्यकाल 1 मई से 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। राज्य के कार्मिक विभाग के आयुक्त सचिव एमएस मणिवन्नन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग नई दिल्ली के अनुमोदन के अनुसरण में यह निर्णय लिया गया है। यह विस्तार अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ) नियम 1958 के नियम 16(1) के अनुसार किया गया है।1993 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए डॉ. कोटा, कृषि विज्ञान में पीएचडी में स्वर्ण पदक विजेता हैं। उनके पास जिला, प्रांतीय, संघीय और बाह्य/अंतर्राष्ट्रीय – सभी चार स्तरों पर 32 वर्षों का सरकारी नेतृत्व का अनुभव है। उन्होंने विकासात्मक कार्यों के जमीनी स्तर के कार्यान्वयन से लेकर खाद्य एवं कृषि, मानव संसाधन, शहरी अवसंरचना से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ नीति स्तर तक नेतृत्व किया है, जिसमें सार्वजनिक वित्त, राजकोषीय प्रथाएं और व्यापक आर्थिक नीतियां शामिल हैं। इससे पहले डॉ. कोटा तीन वर्षों तक वाशिंगटन डीसी, अमेरिका में रहे। उन्होंने भारतीय दूतावास में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए आर्थिक मंत्री के रूप में कार्य किया।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






