मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप शुरू
जम्मू कश्मीर, श्रीनगर : कश्मीर घाटी के पहाड़ी इलाकों में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद से मैदानी इलाकों में ठंड ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बर्फबारी के बाद मौसम साफ रहने के चलते दिन में अच्छी धूप खिल रही है, लेकिन सूरज ढलते ही ठंड का एहसास बढ़ जाता है।
रात में आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है, इसलिए रात में ठंड का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। जम्मू में दिन में धूप खिल रही है और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तामपान 17.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तामपान 17.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में अधिकतम तामपान 7.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में अधिकतम 13.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया जो घाटी में सबसे कम तापमान रहा।
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा
यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर : जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल...
Read more




