मध्य प्रदेश, भोपाल : मध्य प्रदेश में इस समय गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। कई जिलों में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा गर्मी खंडवा में रिकॉर्ड की गई, जहां पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़, सागर और खजुराहो जैसे इलाकों में भी तेज गर्मी का असर साफ दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अब राहत मिलने वाली है। आज एक मजबूत पश्चिमी विक्षों सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। अगले तीन दिनों तक कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी इससे अछूते नहीं रहेंगे। ग्वालियर, मुरैना, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में मौसम बिगड़ सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट में बारिश के आसार हैं। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






