नई दिल्ली : उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में 7 मार्च से लगातार एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी होने वाला है। मौसम विभाग ने 9 राज्यों के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलेगी। 6 मार्च को गुजरात राज्य के तटीय क्षेत्रों और 6 और 7 मार्च को कोंकण के कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की अधिक से अधिक संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर बांग्लादेश और भारत की सीमा के आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिन 9 राज्यों में बारिश की चेतावनी है, उनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और सिक्किम शामिल हैं। 5 से 11 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 7 से 11 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 8 से 11 मार्च के दौरान उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 8 से 11 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश की चेतावनी है। 8 और 9 मार्च को ओडिशा में, 9 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में, 11 मार्च को बिहार में मध्यम बारिश की संभावना है। 8 से 11 मार्च के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली गिरने की संभावना है और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






