कर्नाटक, चिक्कमगलुरु : कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले से एक दुखद और संदिग्ध खबर सामने आई है, जहां नगालैंड की रहने वाली 22 वर्षीय युवती लिंसुला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। शहर के अरविंद नगर में रहने वाली लिंसुला एक स्थानीय रिजॉर्ट में काम करती थी और अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रही थी। पुलिस को शुरुआती जांच में उसकी निजी डायरी मिली है, जिसने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। डायरी में लिंसुला ने राजेश और तेजस नाम के दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा है कि ये दोनों उसे रिश्ते के नाम पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।पुलिस को यह भी पता चला है कि घटना से ठीक पहले लिंसुला ने किविशे किनिमी नाम के व्यक्ति से करीब 30 मिनट तक फोन पर बात की थी, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में बासवनहल्ली पुलिस स्टेशन में राजेश और तेजस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने डायरी को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है। नगालैंड में रहने वाले उसके परिवार को इस घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस अब उन परिस्थितियों का पता लगा रही है, जिनकी वजह से युवती को यह कदम उठाना पड़ा।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






