नई दिल्ली : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने आज देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इसकी सीधा असर बैंकिंग कामकाज पर देखने को मिल रहा है। इस हड़ताल के चलते बैंक जमा-निकासी से लेकर ब्रांचों में ग्राहक सेवा जैसे सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उनकी माँग है कि सप्ताह में 5 दिन के काम का नियम तुरंत लागू किया जाना चाहिए, जिससे बैंक कर्मचारियों को दो दिन अवकाश मिल सके। बैंक यूनियनों के मुताबिक केंद्र सरकार और इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) से लंबे समय से इस मुद्दे पर कई दौर की चर्चाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक हमारी मांगों को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सका है। यूनियनों का कहना है कि दूसरे सरकारी विभागों की तरह ही बैंकों में भी कार्य संतुलन जरूरी है और सप्ताह में 5 दिन के काम का नियम तुरंत लागू किया जाना चाहिए। हड़ताल के कारण एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीओआई, कैनरा और इंडियन बैंक सहित अन्य सभी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि एक ओर बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद जहां डिजिटल लेन-देन सेवाएं जैसे यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सामान्य रूप से जारी रहेंगी। वहीं दूसरी ओर सभी निजी बैंक खुले रहेंगे।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






