असम, गुवाहाटी : मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण देश में रसोई गैस की कमी देखी जा रही है। देश के अन्य राज्यों की तरह इसका असर असम में भी पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए असम सरकार ने राज्य भर में पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के कनेक्शन के विस्तार के संबंध में एक सार्वजनिक सूचना जारी की है। सरकारी सूचना के अनुसार असम गैस कंपनी लिमिटेड (एजीसीएल), पूर्वा भारती गैस प्राइवेट लिमिटेड (पीबीजीपीएल) और पूर्वोत्तर गैस वितरण कंपनी लिमिटेड (एनईजीडीसीएल) चरणबद्ध तरीके से गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, जोरहाट, शिवसागर, गोलाघाट और तेजपुर सहित चुनिंदा जिलों में पीएनजी नेटवर्क विकसित करने का काम कर रही हैं। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है, वहां लगभग 12,500 नए पीएनजी कनेक्शन दिए जाएंगे। एजीसीएल कुल 5,000 नए कनेक्शन देगी, इनमें गोलाघाट (750), जोरहाट (350), तिताबर (200), मरियानी (200), इनमें से शिवसागर (250), डिब्रूगढ़ (750), नजीरा (200), मोरन (100), दुलियाजान (750), नाहरकटिया (500), तिनसुकिया (850), डिगबोई (150), मार्गरीटा और लेडू (150) शामिल है। पीबीजीपीएल गुवाहाटी और कामरूप में कुल 6,000 नए कनेक्शन देने के लिए तैयार है। गुवाहाटी के मथघरिया (550), नूनमाटी (700), बेलतला (450), खानापारा-जयनगर (500), सातगांव (400), गीता नगर (350) सहित 20 स्थानों पर कनेक्शन दिए जाएंगे। कामरूप के बाईहाटा में भी 100 नए कनेक्शन दिए जाएंगे। एनईजीडीसीएल तेजपुर के गरैमारी (500), डेकारगांव (500) और पोपीया सुबुरी (500) में कुल 1,500 नए कनेक्शन प्रदान करेगी। वर्तमान में असम में लगभग 65,000 घरेलू और 1,200 व्यावसायिक पीएनजी कनेक्शन कार्यरत हैं। व्यावसायिक कनेक्शनों में एमएसएमई, विभिन्न उद्योग और चाय बागान शामिल हैं।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






