राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट
राजस्थान, बीकानेर : राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि बीकानेर ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई और टोंक में 50 मीटर रही। सर्द हवाओं से बीकानेर का तापमान गिरा है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह मावठ की संभावना जताते हुए 22 जनवरी को छह जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर, कोटा, बीकानेर, अलवर, दौसा और भरतपुर सहित कई जिलों में सोमवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। टोंक जिले में कोहरा अधिक घना रहा, जहां दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर तक पहुंच गई। वहीं बीकानेर में ठंडी हवाओं के असर से तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस सप्ताह मावठ की शुरुआत हो सकती है। विभाग ने 22 जनवरी को राज्य के 6 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में इस बदलाव से सर्दी का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली, जिससे दिन में हल्की ठंड महसूस की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। जबकि जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में हल्के बादल छाए रहे। बादलों की वजह से इन संभागों के कई जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






