नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने राज्यसभा की रिक्त होने वाली 37 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 10 राज्यों में से 6 राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकार है। जबकि चार राज्यों में इंडिया गठबंधन के घटक दल हैं। आंकड़ों के हिसाब से एनडीए को 37 में से 22 सीटें मिल सकती हैं। अधिसूचना के अनुसार 26 फरवरी को अधिसूचना होगा और 5 मार्च नामांकन की आखिरी तिथि है। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 के बीच 37 सीटों के लिए मतदान होगा। शाम पांच बजे के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में महाराष्ट्र से रिक्त होने वाली 7 सीटों के लिए वोटिंग होगी। दो अप्रैल को डॉ. भगवत किशन राव, एनसीपी एसपी नेता फौजिया तहसीन अहमद और शरद पवार के अलावा शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी भी सेवानिवृत्ति हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, रजनी पाटिल और धैर्यशील मोहन का भी अप्रैल में कार्यकाल पूरा हो रहा है। विधानसभा में महायुति के संख्याबल के आधार पर 6 सीटें महायुति की जीत तय है। सातवीं सीट के लिए मतदान हो सकता है।ओडिशा से चार राज्यसभा सीटें रिक्त हो रही हैं। दो अप्रैल को ममता मोहंता, मुजीबुल्ला खान, सुजीत कुमार और निरंजन बिशी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। यहां भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिल सकती है। एक सीट बीजू जनता दल के खाते में जा सकता है। हरियाणा से किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा की सीट खाली होगी। छत्तीसगढ़ से भी केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम के सेवानिवृत्ति से दो सीटों पर चुनाव होंगे। दोनों राज्यों में भाजपा बहुमत में है। इसके अलावा असम से तीन, पश्चिम बंगाल से 5 और तमिलनाडु से भी 6 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले इन राज्यों में सत्तारूढ़ पार्टियों के पास ऊपरी सदन में अपना संख्याबल कायम रखने का मौका मिलेगा। 9 अप्रैल को बिहार की पांच, हिमाचल प्रदेश की एक और तेलंगाना की दो राज्यसभा सीटें भी खाली हो रही हैं। सेवानिवृत्ति होने वालों में कांग्रेस नेता जी.के वासन, रामेश्वर तेली, प्रेमचंद गुप्ता, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी और इंदु बाला गोस्वामी भी शामिल हैं।
राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु के बीच महामुकाबला आज
असम, गुवाहाटी : असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्टेडियम में कल आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल...
Read more






