नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक भव्य समारोह में द अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा तैयार किया गया 5 अरबवां भोजन परोसकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि का सम्मान किया। यह अवसर अक्षय पात्र की मानवीय सेवा के 25 सफल वर्षों का भी प्रतीक बना। विकसित भारत के लिए सुपोषित और सुशिक्षित भारत थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अक्षय पात्र के अध्यक्ष मधु पंडित दास और उपाध्यक्ष चंचलापति दास सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। राष्ट्रपति ने स्वयं बच्चों को भोजन परोसा और उन्हें उपहार भेंट किए। संस्था ने 2000 में अपनी शुरुआत की थी। 2012 में 1 अरब और 2019 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 3 अरबवें भोजन का मील का पत्थर पार करने के बाद आज यह आंकड़ा 5 अरब तक पहुंच गया है। अक्षय पात्र वर्तमान में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 23.5 लाख बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहा है। संस्था के चेयरमैन दास ने इस उपलब्धि को श्रील प्रभुपाद के संकल्प की सिद्धि बताया। उन्होंने कहा 25 वर्षों में 5 अरब भोजन परोसना हमारे मिशन की शक्ति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पीएम पोषण योजना बच्चों के पोषण और शिक्षा के स्तर को सुधारने में क्रांतिकारी सिद्ध हुई है। वहीं उपाध्यक्ष चंचलापति दास ने सरकार, दानदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था का लक्ष्य वर्ष 2030 तक प्रतिदिन 30 लाख बच्चों तक पहुंचने का है। मालूम हो कि अक्षय पात्र फाउंडेशन आज विश्व का सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन संचालित स्कूल भोजन कार्यक्रम है। केंद्र सरकार की पीएम पोषण योजना के सहयोगी के रूप में यह संस्था अत्याधुनिक रसोईघरों के माध्यम से सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और कुपोषण मिटाने की दिशा में कार्य कर रही है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






