नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर से गिरावट दर्ज की गई। ग्रीनलैंड को लेकर भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेत और डॉलर में मजबूती से सेफ-हेवन मांग घटी, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा। तीन दिन की तेजी के बाद सोना करीब एक प्रतिशत तक फिसला, जबकि चांदी भी रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आई। स्पॉट गोल्ड 0.8 प्रतिशत गिरकर 4,799.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 4,887.82 डॉलर के सर्वोत्तम स्तर पर पहुंचा था। फरवरी डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.6प्रतिशत गिरकर 4,806.60 डॉलर प्रति औंस रहे। वहीं स्पॉट सिल्वर 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि मंगलवार को यह 95.87 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर थी। बाजार में कमजोरी की बड़ी वजह सुरक्षित निवेश की मांग का कम होना रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर भविष्य के समझौते का ढांचा तय होने की बात कही और यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की धमकी वापस ले ली। इसके अलावा डॉलर के मजबूत होने से भी सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिला।
ध्वज स्तंभ घोटाले के जांच के आदेश
केरल, कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर में सामने आए नए ध्वज स्तंभ परियोजना में सोने और धन...
Read more






