लौह की जयंती पर आयोजित की जाएगी भव्य परेड
बिहार, पटना : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पटना में ऐलान किया कि अब से हर साल 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवंबर तक भारत पर्व 2025 मनाया जाएगा। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को सुबह सात बजकर 55 मिनट से शुरू होने वाली पहली परेड में हिस्सा लेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश को पटेल को भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उनकी कोई मूर्ति या स्मारक नहीं बनवाया। महात्मा गांधी के साथ सरदार पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम की रीढ़ थे। शाह ने कहा कि पटेल ने आजादी के आंदोलन में और आजादी के बाद देश को एकजुट करने में अद्भुत भूमिका निभाई, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही कारण था कि उन्हें भारत रत्न मिलने में 41 साल की देरी हुई। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल की जयंती अब सिर्फ एक स्मरण दिवस नहीं रहेगी, बल्कि राष्ट्रीय गर्व और प्रेरणा का पर्व बनेगी। शाह ने बताया कि पटेल जयंती के मौके पर केवल गुजरात ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी राज्यों, जिलों, विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन होगा। शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की 562 रियासतों को जोड़कर एकता का जो काम किया, वही आज एक भारत, श्रेष्ठ भारत की नींव है। उन्होंने कहा कि यह परेड देश की भौगोलिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक एकता का प्रतीक बनेगी।
मीडिया सशक्त आवाज बनकर निभा रहा अहम भूमिका : सोनोवाल
मीडिया सशक्त आवाज बनकर निभा रहा अहम भूमिका : सोनोवाल नई दिल्ली : केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद...
Read more






