• Home
  • About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
The Radar
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
Read in English
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State
No Result
View All Result
The Radar
Read in English
Home राष्ट्रीय

वंदे मातरम के अनिवार्य पाठ का एनपीएफ ने किया विरोध

शिक्षा संस्थानों और विधानसभा में वंदे मातरम के अनिवार्य पाठ पर एनपीएफ का विरोध, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान पर असर की जताई चिंता।

The Radar by The Radar
March 6, 2026
in राष्ट्रीय
मणिपुर विधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से
Share on FacebookShare on Twitter

नगालैंड, कोहिमा : नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने शिक्षा संस्थानों और राज्य विधानसभा में देशभक्ति गीत वंदे मातरम को जबरन थोपने पर कड़ा विरोध जताया। पार्टी का कहना है कि इसे अनिवार्य बनाना नगालैंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए खतरा है। कोहिमा स्थित अपने केंद्रीय मुख्यालय से जारी किए गए एक अधिकृत बयान में कहा कि यह कदम राज्य की जनता के लिए अवांछित और शत्रुतापूर्ण है और भारत के संविधान के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का हनन करता है। संविधान के अनुच्छेद 371ए के तहत विशेष संवैधानिक प्रावधान का भी हवाला दिया, जो नगालैंड के लोगों की धार्मिक और पारंपरिक प्रथाओं की रक्षा करता है। एनपीएफ के अनुसार गीत का अनिवार्य पाठ राज्य की ईसाई-बहुसंख्यक आबादी की अंतरात्मा और आस्था के विपरीत है। बयान में आगे कहा गया कि गीत में हिंदू देवियों का उल्लेख एकेश्वरवादी मान्यताओं और ईसा मसीह की शिक्षाओं के विपरीत है, जिससे राज्य के कई लोगों के लिए अनिवार्य पाठ को स्वीकार करना कठिन हो जाता है। हम इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से पुनर्विचार करने और देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप का सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि किसी भी समुदाय को अपनी धार्मिक मान्यताओं से समझौता करने के लिए मजबूर न किया जाए। एनपीएफ ने समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों और व्यक्तियों को राज्य की अनूठी पहचान, संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान भी किया। उसने कहा कि क्षेत्रीय ताकतों में एकता नगालैंड के लोगों की आवाज को मजबूत करेगी।

Tags: #BreakingNews#IndiaNews#IndianPolitics#Kohima#Nagaland#NagalandNews#NPF#PoliticalNews#VandeMataram
Previous Post

मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी

Next Post

26 मार्च से 6 अप्रैल तक खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

Next Post
26 मार्च से 6 अप्रैल तक खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

26 मार्च से 6 अप्रैल तक खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
राष्ट्रीय

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम

by The Radar
April 13, 2026
0

उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...

Read more
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

उत्तर कोरियाई ने किया चीन का समर्थन

April 11, 2026
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

गुब्बारा को लेकर मच गया हड़कंप

April 11, 2026
तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

तलाशी अभियान में हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का जखीरा बरामद

April 11, 2026
पहली कैबिनेट बैठक आगामी 15 अप्रैल को

एलपीजी की आपूर्ति अब पूरी तरह से बहाल

April 10, 2026

Categories

  • Most Iconic Industrialist
  • Most Iconic Political Figure
  • Most Iconic Power Figure
  • Most Iconic Social Figure
  • Most Iconic Sports Personality
  • Most Iconic Superstar
  • Most Influential Personality
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • टेक
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • स्वास्थ्य

Pages

  • About us
  • Contact us
  • Rozana Taiyaari Ke Liye – Hindi News for Current Affairs Preparation
  • The Radar
  • The Radar – Bharat Ki Hindi News Daily Update Ka Reliable Source
  • The Radar – Bharat Ki National Hindi News Site
  • The Radar – India Ka Most Reliable Hindi News Site
  • The Radar: भारत की आज की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें ससे पहले
  • Welcome to The Radar – India’s Trusted Hindi News Provider
  • भारत की विश्वसनीय हिंदी समाचार वेबसाइट – The Radar
  • Home
  • About us
  • Contact us

© 2022 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विचार
  • Most Influential Personality
    • Iconic Personality – International
    • Most Influential Personality – National
    • Iconic Personality – State

© 2022 All Rights Reserved