नई दिल्ली : मौसम वसंत पंचमी के पावन अवसर पर अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश होने से मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश और तेज हवा के चलते दिनभर ठंडक का अहसास बना रहा। आंधी की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने वातावरण में नमी बढ़ा दी, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा होगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में गिरावट के चलते एक बार फिर गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। किसानों के लिए यह बारिश फसलों के लिहाज से फायदेमंद मानी जा रही है, जबकि अचानक बदले मौसम के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि ठंड और तेज हवाओं को देखते हुए सावधानी बरतें तथा घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें।
पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार, मधुबनी : भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार...
Read more






