वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक
नई दिल्ली : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। आज सुबह कई इलाकों में घना जहरीला धुंध छाया रहा। राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर दर्ज किया गया। आज सुबह राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 416, अशोक विहार में 443, आया नगर में 332, बवाना में 437, बुराड़ी में 418, डीटीयू में 432, द्वारका में 414, आईटीओ में 399, जहांगीरपुरी में 451 दर्ज किया गया है। राजधानी में आज सुबह इंडिया गेट क्षेत्र के आसपास घना जहरीला धुंध छाया रहा। सीपीसीबी के अनुसार यहां एक्यूआई 400 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर एक महिला ने कहा प्रदूषण इतना ज्यादा है कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मास्क पहनना पड़ रहा है और एक्यूआई भी बहुत ज्यादा है। हम बाहर निकलने से बच रहे हैं। दिल्ली के मोती बाग इलाके के आस-पास के जहरीले धुंध की एक परत छाई हुई थी। सीपीसीबी के मुताबिक इलाके में एक्यूआई 439 है, जो गंभीर कैटेगरी में है। वहीं दिल्ली के धौला कुआं और पंजाबी बाग इलाके में भी 400 के पार एक्यूआई दर्ज किया गया। धौला कुआं इलाके में 423 और पंजाबी बाग इलाके में 439 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
गाजियाबाद में भी एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। सीपीसीबी के अनुसार, लोनी में 448 एक्यूआई दर्ज किया गया है। संजय नगर में 420, वसुंधरा 424 और इंदिरापुर में एक्यूआई 373 दर्ज किया।
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन
पीएम ने असम आंदोलन के वीरों को किया नमन नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर...
Read more






