त्रिपुरा, अगरतला : त्रिपुरा के वित्त मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय ने आज राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 34,212.31 करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 5.52 प्रतिशत अधिक है और इसमें 240 करोड़ का घाटा अनुमानित है। वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट केंद्र सरकार के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप ‘विकसित त्रिपुरा’ के रोडमैप पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का ध्यान आर्थिक विकास को गति देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर है। बजट में पूंजीगत व्यय के लिए 8,945.92 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 13.19 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्री के अनुसार इस निवेश से राज्य में बुनियादी ढांचे का विकास होगा और अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनेगी। रॉय ने कहा कि केंद्र की योजनाओं में पूर्वोत्तर राज्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिल रही है, जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। मंत्री ने दोहराया कि विकास के बावजूद आम नागरिकों पर कोई अतिरिक्त कर का बोझ नहीं डाला गया है।कुल मिलाकर, त्रिपुरा का यह बजट स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे सामाजिक क्षेत्रों में भारी निवेश और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की मंशा को दर्शाता है।
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम
उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। चिलचिलाती धूप के बीच पहाड़ों में...
Read more






